नेशनल डेस्क: देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। केरल राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। देश भर के सबसे अधिक केस केरल से ही सामने आ रहे हैं। हालांकि, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक के आंकड़े भी टेंशन बढ़ा रहे हैं। इस बीच बीते एक सप्ताह में देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या यानी राष्ट्रीय रिकवरी दर में भी गिरावट आई है। बीते एक दिन की बात करें तो देश में कोरोना के 4,367 एक्टिव केस बढ़े हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,766 नए केस सामने आए हैं, जो कल यानी 04 सितंबर को जारी किए गए आंकड़ों की तुलना में 0.3% अधिक हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,29,88,673 पहुंच गया है। वहीं, बीते एक दिन में 308 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,048 पहुंच गई है. जबकि राष्ट्रीय रिकवरी दर 97.42 फीसदी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
