नेशनल डेस्क- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को मंगलुरु में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा। 80 साल के फर्नांडिस काफी समय से बीमार चल रहे थे। जुलाई में ये योग करते समय गिर गये थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों पहले उनके दिमाग में रक्त का थक्का हटाने के लिए एक सर्जरी की गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
- सास ने अपनी ही गर्भवती बहू को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला
- जेल से छूटते ही दामाद ने की सास की हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाला बांस
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के रूप में भी कर चूके हैं कार्य
इसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। हाल ही में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से बाहर लाया गया, और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की कड़ी निगरानी में उनकी देखभाल की जा रही थी। फर्नांडिस ने यूपीए सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले फर्नांडीस, राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी काम कर चुके थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
