नेशनल डेस्क: भारत में ओमिक्रोन ने हड़कंप मचा के रख दिया है। तो वहीं देश में इस भयंकर वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में एक दिन में ओमिक्रोन के 17 मामले मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रविवार को दक्षिण अफ्रीका से जयपुर आए एक परिवार और उसके संपर्क में आए नौ लोगों में कोरोना का यह नया वैरिएंट पाया गया। इसी तरह महाराष्ट्र के पुणे में भी ओमिक्रोन के 7 मामले मिले। इससे पहले दिन में दिल्ली में भी पहला केस सामने आया है। भारत के 5 राज्यों में ओमिक्रोन पहुंच गया है। सबसे अधिक 9 केस राजस्थान में मिले हैं।
देखें भारत के किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने केस
- कर्नाटक: बेंगलुरू में 2 केस
- गुजरात: जामनगर में 1 केस
- महाराष्ट्र: मुंबई में 1 और पुणे में 7 मरीज मिले
- नई दिल्ली: 1 मरीज में पुष्टि
- राजस्थान: जयपुर में 9 केस
राजस्थान में ओमिक्रोन के केस
राजस्थान के स्वास्थ्य सचिव वैभव गलरिया ने कहा कि जयपुर में एक परिवार के चार सदस्य हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आए थे। उनके और उनके संपर्क में आए 34 लोगों के नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। इनमें से परिवार के चार सदस्य और उनके संपर्क में पांच अन्य लोगों को ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

महाराष्ट्र के पुणे में ओमिक्रोन के 6 मरीज
महाराष्ट्र में पुणे में एक और पिंपरी चिंचवाड़ में छह लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। इनमें नाइजीरिया से लौटी एक महिला, उसकी दो बच्चियां और उसका भाई शामिल है। इसके अलावा पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में फिनलैंड से लौटा एक व्यक्ति भी शामिल है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं। एक दिन पहले ठाणे के कल्याण-डोंबिवली नगर पालिका क्षेत्र में 23 साल के एक मरीन इंजीरियर को ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया था। उसकी हालत स्थिर बताई गई है और उपचार का भी उस पर असर हो रहा है। मुंबई के धारावी में ओमिक्रोन का एक संदिग्ध मामला भी पाया गया है, जिसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। यह व्यक्ति तंजानिया से लौटा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
