Saturday , 25 July 2026

पत्नी को प्रेमी संग देख गुस्साए पति ने कर डाली हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

बिहार डेस्क- बिहार के लखीसराय से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई जहां पर अवैध संबंधो के चलते पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर डाली। जानकारी के अनुसार, महिला का पति महीनों तक घर के काम से गायब रहता था। इस बीच उसकी बीवी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बन गए। कहा जा रहा है कि, महिला के पति ने अपनी बीवी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और गुस्से में उसे मौत के घाट उतार दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

शव को नदी में फेंक दिया
वहीं पुलिस ने कहा कि, अपराधी पुरन पासवान पटना में राजमिस्त्री था तथा वो घर से ज्यादा बाहर रहता था। इस के चलते उसकी बीवी के संबंध पड़ोस में रहने वाले गांव के ही एक शख्स रोहित यादव से हो गए। अचानक 31 दिसंबर को पुरन पासवान देर रात पटना से लौटा। उसने अपनी बीवी को रोहित के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पासवान ने बीवी को तो कुछ नहीं बोला, मगर रोहित यादव के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसका क़त्ल कर दिया तथा शव को नदी में फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने में अपराधी की बीवी से भी उसका साथ दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *