Saturday , 25 July 2026

कलयुगी मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, जहर देकर कर डाली हत्या

नेशनल डेस्क- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बेहद खौफनाक मामला सामने आया जहां पर कलयुगी मां ने अपने ढाई वर्षीय मासूम बच्चे को जहर देकर मारा डाला है। हत्या का कारण अभी साफ नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि, बच्चे की हत्या घरेलू विवाद के चलते की गई है। बच्चा घर में इकलौता था। सैदपुर गांव के निवासी आकाश की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व सोनम के साथ हुई थी।  उनकी केवल एक ही संतान थी। उनका इकलौता बेटा अक्षित जो सिर्फ महज ढाई वर्ष थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्चे को किया मृत घोषित
बीती रात मासूम बच्चा अक्षित अपनी दादी के पास सो रहा था। अक्षित के पिता आकाश ने बताया कि, सुबह लगभग 7 बजे बच्चे की दादी ने अक्षित को उसकी मां सोनम को दे दिया। आरोप है कि, इसी बीच सोनम ने अपने मासूम बेटे को मच्छर मारने की दवा पिला दी। जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई और कुछ देर बाद जब बच्चे का चाचा घर पहुंचा, तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

Read More Stories:

मां को किया गया अरेस्ट
पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि, बच्चे के पिता और मां के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बच्चे की मां ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिससे मौत की वजह स्पष्ट हो सके। बच्चे के पिता की शिकायत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।  जिसके चलते मां को अरेस्ट भी कर लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *