सिरसा, 15 अगस्त(सुरेंद्र सैनी): साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जन्म दिन पर सिरसा डेरा सच्चा सौदा में बाबा के समर्थकों ने 14 अगस्त की देर रात राम रहीम का जन्म दिन मनाया। राम रहीम के जन्म दिवस के उपलक्ष में नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें सेंकडो की तादाद में राम रहीम के समर्थक डेरा सच्चा सौदा पहुंचे।
बता दें बाबा के जन्म दिन पर उनके श्रद्धालुओं ने डेरा सच्चा सौदा में 14 अगस्त की रात 11 :30 बजे नामचर्चा की शुरूवात की जोकि रात करीब 12 :30 बजे तक चली। नामचर्चा में राम रहीम की VIDEO चलाकर बाबा के समर्थकों ने गुणगान किया। वहीं आज भी डेरा समर्थक हजारों की संख्या में सिरसा डेरा स पहुँच रहे है। देश के अलग – अलग जगहों से श्रदालु काफी संख्या में पहुंचे। आज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के अवतार दिवस पर देश विदेशो में लाखों की संख्या में आज पौधा रोपण करके राम रहीम का जन्म दिवस मनाया गया। साथ में डेरा सच्चा सौदा में राम रहीम की सीडी चलाकर सतसंग किया गया व ब्लड कैम्प भी डेरा में लगाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
