एमपी डेस्क: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उड्डयन मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। वहीं उन्होंने मध्यप्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल, प्रदेश के लिए आठ नई फ्लाइट स्वीकृत की गई है। अहम बात तो यह है कि, इसमें ग्वालियर चंबल अंचल के निवासियों को भी तीन नई फ्लाइट मिली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
सिंधिया ने गृह राज्य को दी बड़ी सौगात
अब ग्वालियर-अहमदाबाद,- सूरत जबलपुर,-पुणे और मुंबई से हवाई सेवा से जुड़ जाएगा। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी इसके लिए कई बार पत्र लिखकर मांग कर चुके थे। अब जब सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार मिला तो सबसे पहले उन्होंने अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश को आठ नई फ्लाईट की सौगात दी है।
Read More Stories
- Big Breaking: सीरियल ब्लास्ट करने की तैयारी में लखनऊ में छिपे थे आतंकी, कई नेता भी थे निशाने पर
- भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, मां- बेटे की मौके पर मौत
- बड़ी खबर: पंजाब के बाद CM केजरीवाल ने अब इस राज्य में किया मुफ्त बिजली देने का ऐलान !
ग्वालियर चंबल अंचल प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में एयर कनेक्टिविटी के मामले में काफी पीछे है। यहां से वर्तमान में बैंगलुरू, जम्मू, हैदराबाद, नई दिल्ली, कोलकाता के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। ऐेसे में में लंबे समय से शहरवासी मुंबई, पुणे के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। सिंधिया भी इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
