पंचकूला,12 जून। पंचकूला सेक्टर- पांच स्थित एसबीआई मुख्यालय की तीसरी मंजिल से सोमवार को सुरेश मेहरा नाम के व्यक्ति ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर पहुंचे पुलिस सब इंस्पेक्टर करमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या आत्महत्या का प्रयास किया गया है। हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार छलांग लगाने से पहले इस व्यक्ति ने बैंक में तोडफोड भी की थी। तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगाने पर वह नीचे खडी एक कार पर गिरते हुए जमीन पर जा गिरा। उसके एक पैर व सिर में गंभीर चोट हैं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
