Monday , 27 July 2026

हरियाणा विधानसभा में चंद्रयान पर घमासान,नेता विपक्ष हुड्‌डा और गृहमंत्री विज के बीच हुई नोंकझोंक

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। सत्र शुरू होते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। सदन में पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक गोपाल कांडा के भाई, स्वतंत्रता सेनानियों, प्रदेश के शहीद सैनिकों, ओडिशा रेल हादसे में मारे गए लोगों और आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में चंद्रयान-3 को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान-3 के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भी उन्होंने किया।

हालांकि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गृहमंत्री अनिल विज के दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी एक दिन में नहीं मिली। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर पीएम का योगदान रहा है। इस पर विज ने कहा कि यह सफलता तब मिली जब नरेंद्र मोदी पीएम हैं, आप मोदी का नाम लो।

सीएम के बाद अब नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक संदेश पढ़ना शुरू किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी। सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान प्रदेश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। उड़ीसा में रेल हादसे में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि सदन में दी गई।

25 से 29 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कई अहम बिल सरकार लेकर आ रही है। इसमें एक बिल बिल्डिंग की फ्लोरवाइज रजिस्ट्री के लिए सरकार लेकर आएगी। इस बिल से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वह आवासीय और व्यवसायिक भवनों की रजिस्ट्री कर सकेंगे। सही अर्थों में लोग दुकान पर और मंजिल बनाकर उसे बचे सकेंगे। यही नियम आवासीय भवनों में भी लागू होगा।

बिल पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी ली जाएगी, जिसके बाद बिल के नियम बनाए जाएंगे। इसमें फ्लोरवाइज रजिस्ट्री के रेट तय होंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *