Wednesday , 9 September 2026

सारा अली खान ने अपने कश्मीर ट्रिप की फोटोज फैंस के साथ की साझा, देश के जवानों के लिए कही ये बात

मुंबई डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। सारा आए दिन नए नए ट्रिप्स पर जाती रहती हैं, और वहां की झलकियां फैंस के साथ भी शेयर करती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने कश्मीर ट्रिप की फोटोज फैंस के साथ साझा कर रही हैं। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में कितनी खूबसूरती बसी है वो आप सारा द्वारा शेयर की जा रही तस्वीरों में देख सकते हैं। पिछले दिनों उन्होंने पहलगाम के पास स्थित शेषनाग लेक से ट्रेकिंग की तस्वीरें साझा की थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय सैनिकों के लिए एक्ट्रेस ने कही ये बात

अब अपने नए पोस्ट में एक्ट्रेस ने भारतीय सैनिकों से मुलाकात की एक झलक साझा की है। सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो फोटो पोस्ट की है, उसमें वो भारतीय सेना के साथ मुलाकात करती देखी जा सकती हैं। तस्वीर में वो सैनिकों के साथ खड़े होकर मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही है और फ्रेम में भारतीय झंडा ऊंचा लहरा रहा है।

Read More Stories:

इतना ही नहीं एक्ट्रेस भारतीय सैनिकों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद भी कहा है और तस्वीर पर एक नोट भी लिखा है, जिसमें वो कहती हैं कि – ‘उन नायकों से मिलकर बहुत रोमांचित हूं जो हमें सकुशल, सुरक्षित और संरक्षित महसूस कराते हैं। आप हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं उसके लिए धन्यवाद। जय हिन्द”!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *