चंडीगढ़ 23 नवंबर: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान वीरवार को केंद्नीय मंत्री किरण रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के साथ साइकिल चलाते दिखाई दिए। जानकारी अनुसार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और वह इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में कर रहे है, इसी सिलसिले में कल वह अपनी शूटिंग से टाइम निकाल वो पंजाब से अपने प्राइवेट प्लेन में अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवेंचर फेस्टिलव का हिस्सा बनने पहुंचे। यहां उन्होंने किरण रिजिजू और प्रेमा खांडू के साथ साइकिलिंग का लुत्फ उठाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!In pics: #SalmanKhan promotes adventure tourism in #ArunachalPradesh in his own #Dabbang style
Read here- https://t.co/mn0mxGBxRY
Video courtesy: @ANI @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/v1VWT2zK49
— DNA (@dna) November 22, 2018
बता दें कि सलमान खान अरुणाचल प्रदेश टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस दौरान सलमान खान ब्लू टी शर्ट के ऊपर अरुणाचल प्रदेश की ट्रेडिशनल मोनपा जैकेट पहनी दिखाई दिए। उन्होंने करीब 10 किलोमीटर साइल की सवार की,जिसका एक विडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमे वह केंद्नीय मंत्री किरण रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के साथ साइकिल करते दिखाई दिए।जैसा की हम जानते हैं कि सलमान के फैंस उनके जिम रुटीन, डाइट और फिटनेस के बारे में जानने के लिए हमेशा ही काफी उत्सुक रहते हैं।ऐसे में सलमान का साइकिल चलाना कोई हैरान करने वाला नहीं है बल्कि सलमान इससे पहले की बार मुंबई की सड़कों पर भी साइकिल चलाते दिखाई दे चुके हैं।
अगर उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो सलमान इन दिनों भारत की शूटिंग कर रहे हैं। बहुत जल्द फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ, तबू और दिशा पाटनी दिखाई देने वाली हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
