Sunday , 26 July 2026

युवती को किडनैप कर युवक ने की मार-पीट, लहूलुहान कर अस्पताल गेट पर फेंका

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक चौंकानेवाली कबर सामने आई है। जहां पर युवती को किडनैप करके उसके साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि, युवती के विरोध करने पर आरोपी व्यक्ति ने उसे बेरहमी से मारा-पीटा और फिर लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल के गेट पर फेंक कर फरार हो गया। बदहवास हालत में युवती जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची और पूरी घटना डॉक्टरों को बताई। डॉक्टरों की सूचना के बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर उसे इलाज के लिए महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

. पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि, वह सदर कचहरी गेट के बाहर एक छोटी सी गुटखा-पान की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे कचहरी के पास रहने वाला महराज पंडित नाम का व्यक्ति उसके पास आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दुर्गा पूजा में बाहर भेजकर मेरे साथ जबरन रेप किया। जब मैंने विरोध किया तो मुझे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

Read More Stories:

जिला अस्पताल में महिला सिपाही के साथ पीड़िता का बयान दर्ज करने पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने ऑफ रिकार्ड बताया कि, पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसे इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए महिला जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया है। उसने अपने बयान में किसी महराज पंडित नाम के व्यक्ति पर रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *