16 April 2019 : हरियाणा में लंबी माथापच्ची के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए अरविंद शर्मा को रोहतक लोकसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रोहतक लोकसभा से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद लगातार यह बात सामने आ रही है कि रोहतक की जनता क्या बाहरी उम्मीदवार को समर्थन करेगी। ऐसे में जब प्रथम तहलका की टीम ने कोसली हलके के गांव का दौरा किया तो लोगों का कुछ अलग ही रुझान सामने आया। आइये सुनते हैं इस बारे में क्या कहना है लोगों का ?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जैसा कि आप ने सुना कि कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को पहचानते ही नहीं तो वहीं अधिकतर लोग दीपेंद्र हुड्डा की शराफत को मोहर लगाने पर चौथी बार फिर तैयार है। लोगों का कहना है कि दीपेंद्र हुड्डा केवल जाट समुदाय के नेता ही नहीं बल्कि 36 बिरादरी के नेता हैं। चाहे फिर वो ब्राह्मण हो, बनिया हो या फिर कोई दलित बिरादरी के लोग। दीपेंद्र हुड्डा हर किसी के सुख दुख में साथ खड़े होते हैं यह कहना हैं यहां के लोगों का। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या भाजपा एक बार फिर रोहतक लोकसभा को गवा देगी। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
