Saturday , 25 July 2026

Karnal : बाइक से घर जा रहे व्यक्ति पर हमला,

देर रात मोटरसाइकिल पर अपने घर रहे एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। बल्ला निवासी रौनक ने बल्ला चौकी में दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की देर रात करीब 1.30 बजे घर आ रहा था। जब वह रजबाहे पर पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गई। उसे देखकर गांव का एक व्यक्ति व उसका लड़का उसके पास आए। उसके बाद अचानक से उन्होंने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने लोहे की राड से वार कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। वह अपनी जान बचाकर बड़ी मुश्किल से घर की तरफ भागा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *