बॉलीवुड डेस्क: सिनेमा और टीवी जगत को एक बड़ा झटका लगा है। जानें माने कलाकार और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला रात को दवाई लेकर सोए थे। लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सिद्धार्थ शुक्ला की डेड बॉडी फिलहाल मुबंई के कूपर अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम वहीं पर किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!।
सिद्धार्थ ने रियलटी शो बिग-बॉस का 13वां सीजन जीता था
टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
