बॉलीवुड डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बेहतरीन अदाकारा हैं, लेकिन, वह अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। स्वरा इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से एक हैं जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरों और अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी रहती हैं। वह ना सिर्फ बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों पर बल्कि समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात कहती हैं। इसी के चलते कई बार उन्हें लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना करता है लेकिन वह डरती नहीं हैं बल्कि खुलकर अपनी बातें बोलती हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘हिंदू होने के नाते मैं शर्मिंदा हूं।’
अब एक बार फिर से स्वरा ने गुरुग्राम मामले में ट्वीट किया है। जी दरअसल, बीते शुक्रवार को गुरुग्राम के सेक्टर 12-A की एक निजी संपत्ति पर जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे थे। इसी बीच एक उग्र भीड़ पहुँच गई। इस भीड़ में कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल थे। सभी वहां पहुंच गए और नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे। ऐसा होने के चलते इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इसी दौरान के वीडियो को शेयर कर स्वरा ने कैप्शन में लिखा है- ‘हिंदू होने के नाते मैं शर्मिंदा हूं।’
Read More Stories:
ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
अब इस समय स्वरा के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वह ट्रोल भी हो रहीं हैं। एक यूजर ने उनके ट्वीट पर लिखा है- ‘तुम अपना धर्म क्यों नहीं बदल लेती।’ तो एक अन्य यूजर ने लिखा है- ‘तुम तो हिन्दू हो ही नहीं तुम्हे तो बस गलतफहमी है’। इस तरह से कई लोग स्वरा को ट्रोल कर रहे हैं। वैसे अगर काम के बारे में बात करें तो स्वरा भास्कर ‘शीर कोरमा’, ‘जहां चार यार’ जैसी फिल्मों की तैयारी में जुटी हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
