हिमाचल डेस्क– मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के मुलिंग पुल के पास चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बारालाचा दर्रे में भारी हिमपात होने के कारण लेह मार्ग दारचा से आगे बंद हो गया है। देर रात मुलिंग के पास भारी भरकम चट्टानें गिरने से मनाली केलंग के बीच भी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हालांकि यह घटना रात के समय हुई है, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बर्फबारी के बाद लाहुल घाटी में हिमस्खलन के साथ साथ भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बारालाचा सहित शिंकुला व कुंजम जोत में भारी बर्फबारी के बाद लेह काजा व जांस्कर मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि मनाली केलंग मार्ग मुलिंग के पास चट्टान गिरने से बंद हो गया है। समस्त लाहुल स्पीति ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है, जिससे ठंड भी बढ़ गई है। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया मुलिंग के पास चट्टानें गिरने से मार्ग बंद है। बीआरओ मार्ग की बहाली में जुट गया है।
Read More Stories:
वाहनों की आवाजाही बंद
उन्होंने बताया कि मौसम का मिजाज ठीक रहा तो बीआरओ सभी दर्रों को बहाल करने का प्रयास करेगा।एसपी लाहुल स्पीति ने बताया लेह मार्ग दारचा से आगे बंद हो गया है, जबकि काजा मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया लाहुल घाटी छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है, जबकि बड़े वाहनों को अटल टनल से आगे आने की अनुमति नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
