Thursday , 10 September 2026

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद को पद से हटाया

नई दिल्ली, (ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद को पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब दिलबाग सिंह नए डीजीपी होंगें। दिलबाग सिंह 1987 बैच के आईपीएस हैं और फिलहाल डीजीपी प्रिजन हैं। वहीं एसपी वैद को अब यातायात आयुक्त बना दिया गया है। हाल ही में घाटी में पुलिसकर्मियों के परिवारवालों को आतंकियों से छुड़ाने के बदले एक आतंकी के पिता को छोड़ा गया था। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इससे नाखुश थी। गृह विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदेश में कहा गया है कि 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी वैद्य का तबादला यातायात आयुक्त के पद पर किया गया है। आदेश में लिखा है कि एक स्थायी व्यवस्था होने तक 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और कारागार विभाग के प्रमुख दिलबाग सिंह इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त करने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *