नेशनल डेस्क- दिल्ली के नजफगढ़ से करवाचौथ के मौके पर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर हर पत्नी एक पत्नी ने अपने फरार चल रहे पति की सूचना पुलिस को देकर उन्हें गिरफ्तार करवाया है। पत्नी ने दिल्ली पुलिस को फोन कर हत्या के मामले में भागे हुए पति के घर पर होने की खबर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि, शख्स ने 19 अक्टूबर की सुबह नजफगढ़ के राम बाजार में एक दुकान के अंदर मां-बेटी को गोली मार दी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कई जगहों पर छापेमारी
इस घटना में बुजुर्ग मां की मौत हो गई थी, वहीं बेटी का अभी इलाज चल रहा है।पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में आरोपी की पहचान राजीव गुलाटी के रूप में की गई। पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई जगहों पर छापेमारी कर आरोपी की तलाश की, लेकिन, हर बार वह पुलिस के शिकंजे से भाग जाता था। वहीं करवाचौथ होने की वजह से वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए अपने घर पहुंचा था। जैसे ही राजीव घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया।
Read More Stories:
आगे की जांच जारी
पत्नी ने कहा कि मेरे पित आ गए हैं, लेकिन उनको गोली मत मारिएगा, मैंने करवाचौथ का व्रत रखा है। इसके बाद डीसीपी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने राजीव के पास से हत्या में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस केस में आगे की जांच जारी है। बता दें, राजीव गुलाटी और पीड़ित परिवार का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़ित परिवार से दो लाख रुपये उधार भी लिए थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
