Friday , 11 September 2026

जानिए क्या खास है दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की ग्रैंड रिसेप्शन के कार्ड में ?

चंडीगढ़ 28 नवंबर (पल्लवी बंसल):  इटली के लेक कोमो में शादी के बाद आज ये दीपवीर कहे जाने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जोड़ी की आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में ग्रैंड रिसेप्शन हैं। बता दें रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी में बॉलीवुड सेलेब्स को नहीं बुलाया था। इसीलिए आज मुंबई में होने वाले इस ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई नामी चेहरों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार ये ग्रैंड रिसेप्शन न ही सिर्फ आज सुर्ख़ियों में की यह आज भोत से बॉलीवुड सकती है बल्कि इसलिए की आपकी जानकारी के लिए बता दें अपने रिसेप्शन कार्ड में रणवीर -दीपिका ने गिफ्ट लाने की बजाए अपने मेहमानो से एक फाउंडेशन के लिए चैरिटी करने की अपील की है । वही इस कार्ड कि खास बात यह भी है कि इस कार्ड के अगली तरफ इस अपील के साथ ऊपर की ओर एक क्यू-आर कोड स्कैनिंग का चिन्ह भी अंकित किया गया है जिससे मेहमान इस कपल को गिफ्ट न देकर चैरिटी के लिए इससे डायरेक्ट चैरिटी कर पाएंगे। बता दें कि दीपिका पादुकोण यह फाउंडेशन चलाती हैं जिसका नाम ‘लिव लव लाफ’ है।

इससे पहले शादी के बाद 21 नवंबर को रणवीर और दीपिका ने बेंगलुरू में एक शानदार रिसेप्शन होस्ट किया था। इसके बाद दोनों मुंबई पहुंचे थे और यहां रणवीर की बहन रितिका ने इस न्यूलीवेड कपल के लिए एक पार्टी भी होस्ट की थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *