उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर बुलंदशहर में एक शख्स ने 50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और जब महिला ने इसका विरोध किया तो रेप में नाकाम रहने पर आरोपी ने महिला की गर्दन रेत दी और फिर मौके से फरार हो गया। बता दें, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला की हालत नाजुक
खेत में जब महिला चारा काट रही थी, तभी वहां आरोपी पहुंचा और उसने अधेड़ महिला से दरिंदगी की कोशिश की। मगर दुष्कर्म में नाकाम रहने पर दलित महिला की दंराती से गर्दन रेत दी और फरार हो गया। जब बेटा मां को ढूंढते हुए खेत पहुंचा तो पाया कि, महिला खून से लथपथ थी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया और अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच महिला के बेटे ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
Read More Stories:
कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ी लापरवाही, लोगों को बीना वैक्सीन लगे ही जारी हो गया प्रमाण पत्र
इस पूरे मामले में एसएसपी का कहना है कि, खेत पर चारा लेने गई दलित महिला पर गांव के ही एक युवक ने हमला किया है और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। महिला का उपचार जारी है और हालात खतरे से बाहर है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
