Saturday , 25 July 2026

लड़की को टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी समेत फरार

दिनों दिन एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। ऐसा ही एक मामला फतेहाबाद के चंद्रावल गाँव का है। जहाँ एक इनोवा गाड़ी ने सड़क पर चल रही 13 वर्षीय लड़की को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और इनोवा चालक मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार अंकिता नाम की लड़की चंद्रावल गांव में अपनी बुआ के घर आई हुई थी। अंकिता हिसार के गांव फ्रांसी की रहने वाली थी। अंकिता शॉपिंग करने के लिए नजदीकी भुना शहर में गयी थी शॉपिंग करने के बाद जब अंकिता भुना से बस में चढ़कर जांडली बस स्टेंड पर उतरी और चंद्रावल गांव की ओर जा रही थी तो पीछे से एक असन्तुलित इनोवा कर ने अंकिता को जोर से टक्कर मार दी जिससे अंकिता की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने अंकिता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *