Sunday , 26 July 2026

बेहद शर्मनाक: तांत्रिक विद्या का डर दिखाकर नाबालिगा से किया रेप, तबीयत खराब होने पर उड़े घरवालों के होश

नेशनल डेस्क: राजस्थान के बारां में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में16 वर्षीय नाबालिग को धमकाकर ज्यादती की गई। आरोपी पीड़िता के परिवार को तांत्रिक क्रिया से मरवाने की धमकी देता था। उसने 7-8 महीने में कई बार नाबालिग का रेप किया। जब पीड़िता की तबियत खराब हुई तो उसे परिजन अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने सोनोग्राफी जांच करवाई, तो पीड़िता के सात माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। शनिवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ शाहाबाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाबालिग को अकेली पाकर धमकाते हुए रेप किया

पुलिस और परिजनों के मुताबिक पीड़िता गरीब और मजदूर परिवार से हैं। ऐसे में उसके मां-बाप और भाई मजदूरी को लेकर घर से बाहर रहते थे। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस गया। 16 वर्षीय नाबालिग को अकेली पाकर धमकाते हुए रेप किया।

आरोपी की तलाश जारी

पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसको दिखाने के लिए सरकारी अस्पताल जहां डॉक्टर ने सोनोग्राफी जांच कराई, तो पीड़िता के सात माह की गर्भवती होने का पता लगा। पीड़िता ने परिवार के साथ शाहाबाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपी दो बच्चों का पिता है। आरोपी का तलाश की जा रही है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *