Sunday , 26 July 2026

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें किस सीट से कौन मैदान में

आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को कांग्रेस ने अपने 7 उम्मीदवारों वाली तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही अब कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर नाम घोषित कर दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुलदीप जुनेजा को रायपुर उत्तर से, संदीप साहू को कसडोल से, अंबिका सिंहदेव को बैकुंठपुर से, चतुरी नंद को सरायपाली से, रश्मि चंद्राकर को महासमुंद से चुनावी मैदान में उतारा है।

इसी तरह, अंबिका मरकाम को सिहावा से, ओमकार साहू को धमतरी सीट से टिकट दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले, 18 अक्टूबर को कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी।
90 विधानसभा सीटों के लिए छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा चरण का 17 नवंबर है। वहीं, नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे। आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर प्रचंड जीत दर्ज की, जबकि भाजपा ने 15 सीटें जीती थीं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *