Saturday , 25 July 2026

मंत्री रामविलास शर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक की दुहाई देकर जनता से की वोटों की अपील

19 April 2019 : भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के नामांकन से पहले फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पक्ष में शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा से लेकर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जनता से वोटों की अपील की। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी भी इस दौरान मौजूद रहे। रामविलास शर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर जनता से वोट मांगे। अपने संबोधन में रामविलास शर्मा ने कहा कि देश का हित पीएम मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक का उदहारण देते कहा कि एयर स्ट्राइक के जरिए नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को जवाब भी दिया है। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि दलितों का हित भाजपा के राज में सुरक्षित है। इसलिए दलितों को भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित सुनीता दुग्गल को वोट दें और उन्हें लोकसभा तक पहुँचाने का काम करें। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी होने वाली कांग्रेस को अब उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक तंवर के कार्यकर्ताओं को उन्हें ढांढस बनाना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *