लाइफ ओके चैनल के ‘देवों के देव महादेव’ पौराणिक सीरिएल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले टीवी स्टार पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने एक महिला टीवी कलाकार के रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर किरन काले ने पीयूष सहदेव की रेप के मामले में गिरफ्तारी की पुष्टी की है। काले के बयान के अनुसार पीयूष के खिलाफ 20 नवंबर को रेप के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच के बाद 22 नवंबर को पीयूष को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन पीयूष को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 27 नवंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद पीयूष के पिता कुलवीर सिंह का कहना है कि वे इस घटना के बारे में कुछ भी नही जानते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीयूष के बड़े भाई और टीवी स्टार गिरीश सहदेव ने भी इस प्रकरण पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। टाइम्स नाउ के अनुसार पीयूष की पूर्व पत्नी अकांगक्षा रावत ने कहा कि उसकी पीयूष से अप्रैल से न तो कोई बातचीत हुई है और न ही वह उससे मली है। अकांगक्षी ने पीयूष के खिलाफ क्रूरता और शोषण के मामले में केस दर्ज कराया था। दोनों की शादी साल 2012 में हुए थी लेकिन यह शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
