नेशनल डेस्क: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई की एक अदालत ने पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। बता दें, राज 27 जुलाई से न्यायित हिरासत में थे। 18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
जमानत अर्जी में कुंद्रा ने किया ये दावा
अश्लील फिल्म बनाने के मामले में आरोपी कारोबारी राज कुंद्रा ने बीते शनिवार को अदालत में जमानत अर्जी दाखिल कर दावा किया कि, उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है और मामले में दाखिल पूरक आरोप पत्र में कोई सबूत नहीं है जो कथित आपत्तिजनक फिल्म बनाने में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता को साबित करे। अधिवक्ता प्रशांत पाटिल के जरिये दाखिल जमानत अर्जी में कुंद्रा ने दावा किया था आज की तरीख तक अभियोजन के पास एक भी सबूत नहीं है जो ‘हॉटशॉट्स’ ऐप को कानून के आधार पर अपराध के साथ संबद्ध कर सके। अभियोजन के मुताबिक हॉटशॉट्स ऐप के जरिये आरोपी अश्लील सामग्री को अपलोड एवं स्ट्रीमिंग करता था।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
