Saturday , 25 July 2026

पूर्व मंत्री करण देव कंबोज ने पंजाब में चल रही कांग्रेस की उठा पटक को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें ?

हरियाणा डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री करण देव कंबोज ने पंजाब में चल रही कांग्रेस की उठा पटक को लेकर बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस नेता एक दूसरे के सर फोड़ने पर उतारू हो रहे हैं। सत्ता की भूख इन्हें एक – दूसरे का सर फोड़ने पर मजबूर कर रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किसानों के लिए इस्तीफा नहीं दिया। बल्कि उनकी पार्टी के अंदर चल रही कलह व आपसी मतभेदों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘दिल्ली और पंजाब में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी’

करण देव कंबोज ने आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली जा रही किसान मजदूर खेत बचाओ यात्रा को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों को लालच देकर और उन्हें बरगला कर सत्ता हासिल की है। इस बार जनता उन्हें करारा जवाब देगी और उनसे जवाब मांगेगी की सत्ता हासिल करने के बाद उन्होंने दिल्ली का क्या विकास किया है। इस बार दिल्ली और पंजाब दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी । दरअसल पूर्व मंत्री व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज होडल पहुंचे थे। जहां उनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *