Thursday , 10 September 2026

उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड से 2 बच्चों की मौ*त

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश से हाल बेहाल हैं। बुधवार सुबह लैंडस्लाइड से 2 बच्चों की मौत हो गई। रामपुर में होटल बह गया और उत्तरकाशी में सड़क टूट गई। पौड़ी गढ़वाल और काठगोदाम में फंसे करीब 165 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ी।
बता दें, उत्तराखंड में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसों की तस्वीरें सामने आई। अपनों को खोने के गम में हर तरफ से चीख-पुकार मची।

रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में सुबह पांच बजे हुए भारी भूस्खलन में तीन बच्चे मलबे में दब गए। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास यात्रियों के वाहन पर भारी बोल्डर गिर गया। गौरीकुंड में गौरी गांव में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *