Saturday , 12 September 2026

VIRAL PICS : बच्चों के साथ लाइन में खड़े हुए राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ मैदान और मैदान के बाहर भी हर कोई उनकी सादगी और जैंटलमैन स्वभाव का कायल है। अब एक बार फिर से राहुल द्रविड़ की इसी सादगी का हर कोई दीवाना बनता जा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वह बच्चों के साथ लाइन में खड़े हुए हैं। यह तस्वीर एक साइंस एग्जीबिशन की है, जहां राहुल द्रविड़ अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। यहां वह बाकी लोगों की तरह लाइन में खड़े नजर आए। यहां उन्होंने बिल्कुल एक सामान्य नागरिक की तरह अपनी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान उन्होंने किसी तरह के सेलिब्रिटी ट्रीटमेंट, कैमरा या बॉडीगार्ड का कोई रौब नहीं दिखाया। उनकी इस तस्वीर का हर कोई फैन हो गया है और उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *