Sunday , 13 September 2026

हरियाणा के हर दूसरे घर से एक फौजी: सीएम

झज्जर, (सुमित कुमार)। हरियाणा की आबादी का हिस्सा देश में भले ही दो प्रतिशत है, लेकिन सेना में हरियाणा का हिस्सा 10 से 11 प्रतिशत है। यह कहना है मुख्यमंत्री मनोहरलाल का। मुख्यमंत्री शनिवार को झज्जर के नेहरू महाविधालय आॅडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सर्जीकल स्ट्राइक दिवव कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री ओपी धनखड ने की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा हरियाणा के हर घर से एक फौजी है। दुश्मन के दांत खट्टे करने के लिए हमारे युवाओ की सेना में भर्ती होने की ललक हद से ज्यादा है। हमारे सैनिक देश पर शहीद होने के लिए अपना सेना में हिस्सा बढाने चाहते है। कुछ रोज पूर्व सोनीपत से हमारे बीएसएफ के जवान नरेन्द्र के साथ हुई बर्बरता पर भी मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि हमारी खामोशी को कमजोरी ना समझा जाए। हमारी जवान की शहादत को बर्बाद नही जाने देेंगे।
इस दौरान कृषि मंत्री ओपी धनखड ने भी शहीदो को सलाम किया। मंत्री ने केसरिया पगड़ी बांधे वीर सैनिकों को सैल्यूट के साथ कहा कि आज भारत की सेना के शौर्य का सम्मान किया। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा के हर उस शूरवीर का सम्मान करता है जिसका एक बूंद रक्त भी देश के लिए गिरा है। हमारे जिले में 2 विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त है, जिनके स्मारक बना रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *