Sunday , 26 July 2026

सड़क हादसे में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 घायल

बिहार डेस्क- बिहार के जुमई में सुबह-सुबह हुए एक बड़े सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वाले छह लोगों में से पांच लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार थे। बताया जा रहा है कि, ये सभी लोग पटना से एक दाह संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और कार में भिडंत हो गई ओर छह लोगों की मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक, सुशांत के जिन पांच रिश्तेदारों की सड़क हादसे में मौत हुई है, उसमें हरियाणा में एडीजीपी ओपी सिंह के बहनोई, दो भांजे व दो अन्य रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह छह बजे के करीब हलसी थाना क्षेत्र में सिकंदरा-शेखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास हादसा हुआ।

Read More Stories:

छह लोगों की मौत मौके पर ही मौत
जुमई के खैरा प्रखंड के नौडीहा के कुछ लोग एक दाह संस्कार के लिए पटना गए हुए थे। वापसी के वक्त पिपरा गांव के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर आमने-सामने हुई। भिडंत इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतकों व घायलों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *