नेशनल डेस्क: देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए टोक्यो ओलंपिक, महाराष्ट्र, बिहार समेत बाढ़ प्रभावित राज्यों और कोरोना संक्रमण के बारे में बात की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी ने ये कही खास बातें…
- कुछ दिन पहले एक बहुत की भावनात्मक समारोह हुआ जिससे भारत-जॉर्जिया मैत्री को नई मजबूती मिली। इस समारोह में भारत ने सेंट क्वीन केटेवन का पवित्र स्मृति चिन्ह जॉर्जिया की सरकार और वहां की जनता को सौंपा। इसके लिए हमारे विदेश मंत्री खुद वहां गए थे।
- · टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देख मैं ही नहीं पूरा देश रोमांचित हो उठा।
- · कल कारगिल विजय दिवस है। कारगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। इसलिए ये और भी खास हो जाता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- · इस 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं।
- · 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के साथ एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि जुड़ी हुई है। इसी दिन 1905 में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी। हमारे देश के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में हथकरघा कमाई का बहुत बड़ा साधन है। इस क्षेत्र से लाखों महिलाएं, बुनकर और शिल्पी जुड़े हुए हैं।
- · जैसे बापू के नेतृत्व में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ चला था, वैसे ही आज हर देशवासी को भारत जोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करना है। ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपना काम ऐसे करें जो विविधताओं से हमारे भारत को जोड़ने में मददगार हो ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
