Saturday , 12 September 2026

राहुल गांधी का बेतुका बयान, कहा-सरकार के फैसलों से मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और दुर्गा मां की शक्ति घटी है

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र के फैसलों पर सवाल उठाते हुए बेतुका बयान दिया है। जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो ही है। दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार के नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानून जैसे फैसलों से मां लक्ष्मी, माता दुर्गा और सरस्वती माता की शक्ति घटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से पूछे सवाल

राहुल गांधी ने फिर कृषि कानूनों पर केंद्र को घेरते हुए पूछता कि, ‘जो किसानों के नए कानून आ रहे हैं, उन कानूनों से दुर्गा माता की शक्ति बढ़ी या घटी, नुकसान हुआ, उनको चोट पहुंची।  इसके बाद उन्होंने सभी संस्थानों में प्रमुखों की नियुक्ति पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि, जब हिन्दुस्तान के हर संस्थान में, हर कॉलेज में, हर स्कूल में आरएसएस का व्यक्ति बैठाया जाता है, तो सरस्वती माता की शक्ति घटती है या बढ़ती है। तो वहीं कार्यकर्ताओं ने जोश मे कहा कि, ‘घटती’ है, फिर राहुल कहते हैं, तो ये हो क्या रहा है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *