सेवा संघ संस्था का 16वां गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह सात अप्रैल को आयोजित होगा। यह निर्णय संस्था की सेवा संघ कार्यालय में हुई बैठक में लिया। इस मौके पर चल रहे सेवा प्रकल्पों की समीक्षा के साथ सेवा संघ परिवार में नए शामिल हुए सदस्यों का सम्मान करते हुए उनका परिचय करवाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नए सदस्यों में सतीश सोनी, राहुल खुराना, राजेंद्र, मदन, महेंद्र कालरा, हरीश गुलाटी, सतीश चावला, सुरेंद्र गोयल, राकेश कुमार, पवन चावला व अजय दुआ शामिल थे।
सात अप्रैल को होने वाले विवाह आयोजन के लिए कार्यालय में रजिस्ट्रेशन हेतु स्वयंसेवक शीघ्र बैठना शुरू कर देंगे।
बैठक की अध्यक्षता सेवा संघ संस्थापक एवं प्रधान शिव शंकर पाहवा ने की। इस मौके पर महासचिव अशोक भारती, चंद्र मलिक, बीबी सतीजा, महेंद्र खन्ना, नरेश कालड़ा आदि मौजूद रहे।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
