सिरसा ,16 अक्टूबर (सुरेन्द्र सैनी): सिरसा में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम पूरी तरह से फेल दिखाई दिया। सिरसा डिपू से अभी तक 25 बसें चलाई जा चुकी है। बता दें पहली बस सुबह 2 बजकर 20 मिन्ट पर चंडीगढ़ के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई।सिरसा डिपू से निकलने वाली सभी पुलिस की गाड़ी बस को एस्कोर्ट कर रही थी ताकि किसी प्रकार का विवाद न हो। वहीं बस स्टैंड में भारी पुलिस दल बल तैनात किया गया।
सिरसा के रोडवेज के जीएम के आर कौशल ने बताया कि चक्का जाम के चलते सिरसा डिपू से अभी तक 25 बसें भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा की चक्का जाम को देखते हुए बस स्टैंड परिसर में पुलिस ने सुरक्षा के तहत पुख्ता इंतजाम किए हुए है। उन्होंने कहा कि आगे भी रोडवेज की बसों को चलाया
जाएगा।
वहीं यात्री अजय कुमार ने बताया कि आज रोडवेज का चक्का जाम है लेकिन सरकार की सख्ताई के बाद रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम पूरी तरह से फेल रहा। उन्होंने कहा कि बसें चलने से यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
सिरसा के डीएसपी ने बताया कि रोडवेज के चक्का जाम को देखते हुए पुलिस ने बस स्टैंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है और अभी तक किसी भी रोडवेज कर्मी के विरोध की सूचना नहीं मिली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
