Sunday , 26 July 2026

राहुल गांधी ने किया उनका फोन टैप करने का दावा, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। राहुल गांधी ने इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का उपयोग करके भारत के कई प्रमुख व्यक्तियों की कथित तौर पर जासूसी किए जाने को राजद्रोह करार दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि, गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने यह दावा भी किया कि पेगासस का उपयोग ‘भारतीय राज्य और संस्थाओं’ के खिलाफ किया गया तथा यह जनता की आवाज पर आक्रमण है। राहुल गांधी ने संसद भवन के निकट विजय चौक पर संवाददाताओं से कहा, पेगासस एक हथियार है जिसका उपयोग आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ किया जाता है।

Read More Stories

राहुल गांधी ने किया ये दावा

हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भारत के संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ इसका उपयोग किया। मेरा फोन टैप किया। यह मेरी निजता का मामला नहीं है। मैं विपक्ष का एक नेता हूं और मैं जनता की आवाज उठाता हूं। यह जनता की आवाज पर आक्रमण है। उन्होंने दावा किया, राफेल मामले की जांच रोकने के लिए पेगासस का उपयोग किया गया। नरेंद्र मोदी जी ने इस हाथियार का उपयोग हमारे देश के खिलाफ किया। इसके लिए सिर्फ एक शब्द है ‘राजद्रोह’।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *