नेशनल डेस्क- एक तरफ जहां सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे है, वहीं दूसरी ओर से कांग्रेस पार्टी के लिए यह दुखद खबर सामने आई है। आप बता दें कि सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें, यह हादसा मोगा जिले में शुक्रवार को दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर से हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
मिली जानकारी के अनुसरा, एक बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी मिनी बस में जो लोग सवार थे, कथित तौर पर उनकी मौत हो गई । वे यहां कांग्रेस पार्टी के एक समारोह में शामिल होने आए थे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मोगा जिले में हुई बस दुर्घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया और डीसी मोगा को आदेश दिए कि सभी घायलों को तुरंत पूरा इलाज मुहैया कराया जाए और सरकार को रिपोर्ट भेजी जाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
