Saturday , 12 September 2026

युवक ने पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, चाकू से गोदकर मार डाला

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के जयपुर विश्वकर्मा थाना इलाके से चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां पर  एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिये दिल्ली से जयपुर आया था। लेकिन, जयपुर आते ही उसका मर्डर कर दिया गया। वारदात के बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक युवक के शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था युवक
दिल्ली निवासी युवक जयपुर में रह रही अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए सुबह बस से जयपुर आया था। महिला भी अपने पुराने प्रेमी से मिलने के लिये पहुंच गई थी। लेकिन इस बात की भनक महिला के पति को लग गई। उसके बाद पति पत्नी का पीछा करते हुये वहां पहुंच गया। दिल्ली का यह युवक सुबह करीब पांच बजे विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 17 पर उद्योग विहार में बस से उतरा था।

Read More Stories:

युवक की प्रेमिका उसे लेने बस स्टैंड पर पहुंच चुकी थी। लेकिन, जैसे ही दोनों ने मुलाकात की तो पीछे से महिला का पति वहां आ पहुंचा। उसने आव देखा ना ताव और पत्नी के प्रेमी की चाकू से वारकर हत्या कर दी। उसके बाद वहां से भागखड़ा हुआ। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को उठवाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *