Sunday , 13 September 2026

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना : मेरे शहीद पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं

अम्बाला 7 मई 2019 : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दुर्योधन बताया और कहा कि उन्होंने मेरे शहीद पिता का अपमान किया है, बर्दाश्त नहीं करुंगी। प्रियंका गांधी ने मंच से उतरकर लोगों से मुलाकात भी की।प्रियंका गांधी आज हरियाणा के अंबाला जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंची।वे कुमारी सैलजा के पक्ष में वोट करने के लिए अपील करने पहुंची।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस के प्रचार को और धार देने के लिए राहुल गांधी के बाद अब पार्टी महासचिव व उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उतर आई हैं। प्रियंका की जनसभाओं और रोड शो को सफल बनाने के लिए दिग्गज कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने राजीव गांधी को लेकर निशाना साधा था। इसके बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जवाब दिया था। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ”शहीदों के नाम पर वोट माँगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदी जी यह देश धोकेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता। ”  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *