Saturday , 25 July 2026

12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, 2 पन्ने के सुसाइड नोट में खून से लिखी ये बात

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, युवक की हरकतों से तंग आकर एक इंटर की छात्रा ने फांसी लगा ली। छात्रा के शव के पास दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें छात्रा ने युवक का नाम भी उजागर किया है। छात्रा ने आत्महत्या के पीछे की वजह युवक की हरकतों और ब्लैकमेलिंग को बताया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस इस मामले में सुसाइड नोट की जांच कर रही है। अभी तक फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जहां 19 वर्षीय रोशनी पुत्री रामप्रसाद ने सुसाइड किया है। वह गांव के ही इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। उसने कमरा बंद कर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाई।

सुसाइड नोट में खून से लिखी ये बात
परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा बंद होने पर जब उसे खोलने का प्रयास किया तो यह घटना सामने आई। आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची देहात पुलिस के उप निरीक्षक ने कमरे की पड़ताल की तो दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ। यह पत्र बहन को संबोधित था। जिसमें एक युवक द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का जिक्र था। सुसाइड नोट के अंत में खून से लिखा गया था कि मां का ख्याल रखना। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More stories:


मृतका के भाई ने बताया ने बताया कि, रोशनी को गांव का ही एक युवक कॉलेज आते-जाते समय परेशान करता था। मृतका रोशनी चार बहनों में सबसे छोटी थी। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि, सुसाइड नोट में युवक पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि, तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *