Thursday , 10 September 2026

देखते ही देखते कार में लगी भीषण आग, एक बच्ची समेत नौ महिलाएं झुलसी

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर दुर्गा पुर के पास एक कार में आग लगने से एक बच्ची समेत नौ महिलाएं झुलस गयीं, सभी सुल्तानपुर दरगाह से लौट रही थीं। इनमें दो की हालत गंभीर है। वहीं इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गुरुवार रात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास उस समय बड़ा हादसा हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जब पेट्रोल भरवा कर जा रही मारुति वैन कार में एकाएक आग लग गई। हादसे में वैन में सवार एक बच्ची समेत नौ लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया जहां बच्ची और उसकी मां की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है़, बाकी अन्य का इलाज किया जा रहा है।

Read More Stories:


कार में अवैध रूप से सी लगी थी सीएनजी किट

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंडेरिया गांव निवासी पीड़िता सकीना ने बताया कि गुरुवार को मारुति वैन कार से गांव की नौ महिलाएं और एक बच्ची सुल्तानपुर की एक दरगाह परजियारत के लिए आईं थीं। रात को वापस लौटते समय ये हादसा हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारुति कार में अवैध रूप से सीएनजी किट लगी थी और एकाएक शार्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। हादसे में आमिना और उमैमा (4) बुरी तरह झुलस गए और उन्हें सुल्तानपुर से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया है। वहीं अन्य सभी महिलाओं का इलाज जारी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *