Saturday , 31 October 2026

India-Pak Conflict: भारत ने 32 हवाई अड्डों को किया बंद, 15 मई तक नहीं उड़ेगी कोई फ्लाइट

नई दिल्ली,10 मई : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों से भारत ने उत्तर और पश्चिम भारत के 32 प्रमुख हवाई अड्डों को 15 मई 2025 तक अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने NOTAM (Notice to Airmen) के तहत यह आदेश लागू किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कौन-कौन से हवाई अड्डे रहेंगे बंद?

अमृतसर

श्रीनगर

जम्मू

अवंतीपुरा

हिंडन

अंबाला

चंडीगढ़

पठानकोट

जोधपुर

जैसलमेर

भुज

बीकानेर

लेह

शिमला

कुल्लू

 

इसके अतिरिक्त, दिल्ली और मुंबई FIR (Flight Information Region) में आने वाले 25 प्रमुख एयर ट्रैफिक रूट्स भी बंद कर दिए गए हैं।

 

ड्रोन गतिविधियों से बढ़ा खतरा

रक्षा सूत्रों के अनुसार, सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 26 स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं। इनमें से कई ड्रोन में हथियार होने की आशंका जताई जा रही है। इनका संभावित उद्देश्य भारत के सैन्य ठिकानों और नागरिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाना बताया जा रहा है।

 

कठोर सुरक्षा इंतज़ाम

इन खतरों को देखते हुए सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत किया है और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि यह कदम पूरी तरह एहतियातन और राष्ट्रहित में लिया गया है।

 

यात्रियों को मिलेगी जानकारी, वैकल्पिक रूट पर ध्यान

सभी एयरलाइंस और चार्टर सेवाओं को निर्देश दिया गया है कि वे वैकल्पिक हवाई अड्डों और रूट्स का इस्तेमाल करें और यात्रियों को समय से सूचित करें। यह बंदी पूरी तरह अस्थायी है और परिस्थितियों के अनुसार इसे आगे बढ़ाया या समाप्त किया जा सकता है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *