नांगल चौधरी, 22 अप्रैल(रामपाल फौजी): नांगल चौधरी ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर सख्त रवैया अपनाया है। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के आदेशों पर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। शहर में लेडी सिंघम कही जाने वाली ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज मीना राणा ने एसपी के आदेशों को गंभीरता से लेते हुए नांगल चौधरी में औचक छापेमारी कर करीब डेढ़ दर्जन बिना नंबर प्लेट वाहनों को इंपाउंड किया। खासकर उन वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की नजर रही जिनके ऊपर नंबर प्लेट की जगह शेर और शायरी लिखी थी। वहीं ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हर रोज लगने वाले जाम से आमजन ने भी राहत की सांस ली तो वहीं पुलिस के कार्य की प्रशंसा करते हुए लोगों ने कहा कि अगर इसी तरह से पुलिस कार्य करें तो आमजन को पुलिस प्रशासन पर भी विश्वास होने लगेगा ।
वहीं मीना राणा ने शहर के अंदर रेहड़ी फड़ी वालों को आदेश देते हुए कहा अपने दायरे में रहकर ही रेहड़ी फड़ी लगाएं सड़क पर कोई भी आया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े कर शॉपिंग करने वालों को भी दिशा निर्देश दिए की मनमर्जी पार्किंग ना करें वरना बिना किसी कागज को देखे हुए वाहन को इन पाउंड कर दिया जाएगा ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों मालिकों में चालकों में खलबली मची हुई है आपको बता दें नांगल चौधरी क्षेत्र में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त खनन जारी है और सैकड़ों क्रेसर स्थापित है जहां से हर रोज हजारों की तादात में ओवरलोड वाहन निकलते हैं और जिन से आए दिन घटनाएं होती रहती हैं और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं बिना नंबर प्लेट के उनकी पहचान भी नहीं हो पाती है जिसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने जिले में सख्त आदेश जारी कर रखे हैं किसी भी वाहन पर नंबर प्लेट नहीं होगी उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
