फतेहाबाद, 4 दिसंबर(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद पुलिस की सीआईए टीम ने गांव बड़ोपल के पास एक गाड़ी से करीब 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है जोकि दिल्ली से नशे का समान लेकर सिरसा की ओर जा रहे थे। पकड़े गए एक आरोपी की पहचान सिरसा निवासी गगन के रूप में हुए है जबकि दूसरा आरोपी गुरसेवक पंजाब का रहने वाला है। दोनों आरोपी दिल्ली के द्वारकापुरी इलाके से एक नाइजीरियन से नशा लेकर आ रहे थे और रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वह नशे के आदि हैं और अपने खर्चे को पूरा करने के लिए नशे की सप्लाई करने जा रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इन युवकों से और जानकारी जुटाई जा सके। डीएसपी ने कहा कि मुख्य सप्लायर नाइजीरियन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। गौरतलब है कि फतेहाबाद पुलिस के द्वारा पिछले दिनों कई नशा तस्करों को काबू किया गया है। लेकिन सभी नशा तस्कर दिल्ली से ही नशे की सप्लाई लेकर आए थे। जिसमें मुख्य तौर पर नाइजीरियन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस मुख्य सप्लायर तक कब तक पहुंचती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
