Saturday , 25 July 2026

अंबाला में बन रहे अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का मंत्री विज ने किया दौरा, कही ये खास बातें

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला में बन रहे कैंसर अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि, इस क्षेत्र का ये सबसे आधुनिक कैंसर अस्पताल बनकर तैयार हो चुका हैं। उन्होंने कहा कि इसमें वर्ड क्लास इक्युक्मेंट और फैसिलिटी दी गई हैं और इसमें दो ओटी बनाई गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अस्पताल को लेकर विज ने कही ये खास बातें

मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में इसके बराबर के अस्पताल नहीं हैं। वहीं स्टाफ की नियुक्ति को लेकर मंत्री अनिल विज ने कहा कि, अस्पताल में स्टाफ की नियुक्ति लगभग पूरी हो गई हैं। लोग ज्वाइन कर चुके और 75 लोगों का रेगुलर स्टाफ यहां रहेगा।

Read More Stories


इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर कैंसर की रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है और यहां कीमोथेरेपी भी शुरू हो चुकी हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जनवरी तक ये बनकर तैयार हो जाएगा और इसे शुरू कर के आस पास के सभी प्रांतों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *