इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन में दूसरे दिन भी युद्ध जारी है। इसी बीच खबर है कि रूस के बातचीत के ऐलान के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन शांति चाहता है और रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है। जिसमें नाटो के संबंध में तटस्थ स्थिति भी शामिल है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अंडरग्राउंड हो गए हैं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अंडरग्राउंड हो गए हैं। रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि, अगर यूक्रेन लड़ाई बंद कर देता है तो रूस बातचीत के लिए तैयार है। यह यूक्रेन की वर्तमान सरकार से देश को मुक्त कराने के लिए एक अभियान है। यूक्रेन को आजाद करना है। यूरोपीय देशों से सुरक्षा गारंटी के बदले सोवियत संघ के टूटने पर स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद यूक्रेन ने अपने परमाणु हथियार छोड़ दिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
