Monday , 26 October 2026

दर्दनाक: वैन से शव निकालने में जुटी थी पुलिस की रेसक्यू टीम, अचानक हुआ ये दर्दनाक हादसा

बिहार डेस्क: औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के एनएच-13 पर एक दर्दनाक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पुलिस टीम खुद हादसे का शिकार हो गई। ऊब भट्टी के समीप एक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से चालक के शव को निकालने के लिए पहुंची टीम को एक अनियंत्रित डंपर ने रौंद डाला। इस हादसे में रेस्क्यू कर रहे ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर थी जिन्हें पटना के आईजीआईएमएस में रेफर कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनियंत्रित होकर पलट गई थी पिकअप

मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सोभी टोला गांव निवासी शिवशंकर कुमार पिकअप पर दो भैंस और उसके तीन बच्चे को लेकर औरंगाबाद आ रहा था। चालक जैसे ही ऊब भट्टी के समीप पहुंचा तो उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दबकर उसकी मौत हो गई। एनएच पर हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंचे। पुलिस की टीम पहुंचने के बाद पिकअप वैन से दबे चालक के शव को गांव के ही ट्रैक्टर के चालक के माध्यम से निकाला। शव को उठाकर ट्रैक्टर के डाले पर रखा ही गया था कि अचानक दाऊदनगर की तरफ से आ रहे डंपर ने धक्का मार दिया।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *