Monday , 27 July 2026

पंचकूला के नाइट क्लब और हुक्का बार में पुलिस ने की रेड, मैनेजर गिरफ्तार

पंचकूला के नाइट क्लब और हुक्का बार में पुलिस ने रेड की। सेक्टर 10 में चल रही पार्टी थी। पंचकूला DCP सुमेर प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां 300 से ज्यादा युवक -युवतियां कर पार्टी रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेड के दौरान ACP सुरिंदर सिंह, सेक्टर 5 थाना प्रभारी अजीत कुमार, सेक्टर 10 पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह भी माजूद रहे । रेड के दौरान मौके से 6 हुक्के और भारी मात्रा में शराब और बियर की बोतलें बरामद की गई।

प्रतिबंध के बावजूद सेक्टर-10 स्थित गैलेक्सी बबल्स स्काई लाउंज बार में हुक्का पिलाते पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बता दें, DCP द्वारा 22 जुलाई 2023 से शहर में हुक्के पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाकर धारा 144 लागू की गई है। अगर कोई क्लब, लाउंज बॉर में हुक्का पिलाता पाया गया तो धारा-144 का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *