टोहाना उपमण्डल के जाखल क्षेत्र में जबरन जमीन कब्जाने का मामला शान्त नहीं हो रहा। इसको लेकर राजनीति हो रही है और नेताओं के ब्यान भी नया तुफान खड़ा कर रहे हैं। तो वहीं अब टोहाना के विधायक देवन्द्र सिंह बबली ने भी जमीन के इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंनें पूर्व की सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व के कुछ लोगों का काम जमीन पर कब्जा करना रहा है। ऐसे लोग राजनीति में भी रहे है और ऐसे ही लोग पूर्व की सरकारों में सक्रिय भी रहे।
तो वहीं उन्होनें चेतावनी देते हुए कहा कि अब टोहाना की जनता ऐसे लोगों को सहन नहीं करेगी और किसी भी तरह की गुंडागर्दी के लिए यहां कोई जगह नहीं है।
आपको बता दे कि पिछले दिनों उपमण्डल के जाखल में कुछ लोगों के द्वारा जबरन ताकत का प्रर्दशन करते हुए जमीन पर कब्जाने की कोशिश की गई थी। जिसको लेकर इलाके में तनाव का माहौल भी रहा और राजनेताओं के दौरे भी जाखल में रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
